इटावा। सिविल लाइन में चोरों ने बंद पड़े मकान से लाखों रुपये का माल उड़ा दिया। भारतीय जीवन बीमा निगम के पूर्व विकास अधिकारी सतीश खुराना शहर के डा सीएस दुबे के बगल में रहते थे।
वे किसी कार्य से अपने बेटे के पास दिल्ली गए हुए थे। उनका मकान बंद था। गुरुवार सुबह उनके मकान के दरवाजों के ताले टूटे हुए थे। सूचना मिलने पर वे दिल्ली से आनन फानन में आए। चोरों ने उनके मकान से सारा सामान खंगाला और जिसमें से कई कीमती सामान ले गए हैं।