इटावा। भरथना क्षेत्र अंतर्गत आगरा पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है। रेलवे स्टेशन के पास से पुलिस ने पहले एक युवक को उठाया और बाद में दो और युवकों को पकड़कर अपने साथ आगरा ले गई है।
हालांकि युवकों को उठाने की जानकारी प्रशासनिक अफसर नहीं दे रहे है। भरथना थाना प्रभारी ने घटना की जानकारी से इनकार किया है। उनका कहना है कि अगर आगरा पुलिस आती तो जरूर सूचना होती या फिर जिला पुलिस प्रशासन को मालूम चलता।