फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक पर हुए हमले के मामले में हत्या के प्रयास की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। भरथना विधायक सावित्री कठेरिया ने नगला गुदे में हुए हमले के मामले में एक नामजद सहित 20-25 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


दर्ज कराए मामले में विधायक सावित्री कठेरिया ने आरोप लगाया कि दिनांक 29 अप्रैल दिन सोमवार को मतदान दिवस पर नगला गुदे में भाजपा बूथ अध्यक्ष रजनेश यादव ने फोन पर सूचना दी कि अराजकतत्वों द्वारा पोलिंग से भाग जाने नहीं तो जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उसने पोलिंग डंप करने की भी आशंका व्यक्त की थी। इस पर वह शाम के करीब साढे़ पांच बजे गांव पहुंचीं । गांव पहुंचते ही अज्ञात 20-25 अराजकतत्वों ने उसकी गाड़ी समेत विधायक घेर लिया गया व जातिसूचक गालियां दी गईं। मना करने पर अराजकतत्वों में शामिल संजय कुमार यादव पुत्र सत्यप्रकाश निवासी नगला गुदे ने तमंचे से जान से मारने की नीयत से उनके ऊपर फायर कर दिया। जिसमें विधायक अपने सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता से बाल-बाल बच गईं। थाना पुलिस ने विधायक सावित्री कठेरिया की तहरीर पर संजय यादव पुत्र सत्य प्रकाश व 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 307, 504 व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है मामले की जांच सीओ भरथना कर रहे है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें