बकेवर (इटावा)। कोर्ट के आदेश पर थाना पुलिस ने एक ट्रक चालक के खिलाफ एक महिला के हाथ-पैर बांधकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया। रिपोर्ट में महिला से सात हजार रुपये व पर्स छीन लेने का भी आरोप है।
औरैया जिले के अयाना थाना क्षेत्र की निवासी महिला ने बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम नौधना निवासी राजेश कुमार पुत्र सोबरन सिंह के विरुद्ध न्यायालय को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गत 16 जुलाई को राजेश ने उसे गांव से भिंड जाने के लिए ट्रक में बिठा लिया और बकेवर आकर गांव नौधना में ट्रक ले गया, जहां उसको घर में हाथ-पैर बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके पास सात हजार रुपये व पर्स आदि सामान था।
उसे भी छीन लिया। इसके बाद रास्ते में छोड़कर ट्रक लेकर चला गया। उसने इस घटना की जानकारी थाने पर जाकर पुलिस को दी थी लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। इसके बाद उसे न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। अब पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
-घर में हाथ-पैर बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया
अमर उजाला ब्यूरो