फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई ने बहन पर ईंट से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब(ऊना)। क्षेत्र के मुबारिकपुर निवासी ने अपनी बहन पर ईंट पर हमला कर दिया। महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है। अंब पुलिस ने अदालत के आदेश पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार महिला ने पुलिस को की गई शिकायत में बताया कि उसका भाई माता-पिता के साथ अक्सर दुर्व्यवहार करता था। जिसके चलते माता-पिता ने उन्हें अपनी संपत्ति से बेदखल कर दिया था। गत 15 अगस्त को वह अपने पिता के घर सफाई कर रही थी तो उसके भाई ने वहां आकर उसके साथ गाली गलौच किया और विवाद के बाद उसके ऊपर ईंट से हमला कर उसे घायल कर दिया। अंब के डीएसपी मनोज जंबाल ने बताया कि पुलिस ने अदालत के आदेश पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें