फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल जांच में किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा। मेडिकल जांच में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। इसके बाद पुलिस भरथना क्षेत्र के आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। दरअसल, दो दिन पहले किशोरी के भाई के तीन दोस्तों पर नोएडा ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।

बकेवर थाना क्षेत्र के एक ग्राम की किशोरी ने बताया था कि वह दवा लेने जा रही थी। इसी दौरान तीन युवक आए ये तीनों उसके भाई के दोस्त थे और उसके भाई के साथ नोएडा में काम करते थे। तीनों ने उसे बोलेरो में बैठाया और अपने साथ नोएडा ले गए। दो दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी उसे भरथना के पास छोड़ गए। 19 सितंबर को किशोरी के भाई ने पुलिस में तहरीर दी थी। थाना प्रभारी समीर कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी के मेडिकल परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। इस मामले की जांच में सीओ भरथना विकास जायसवाल तथा वे कर रहे हैं।
विज्ञापन


सीओ विकास जायसवाल ने बताया कि आरोपी भरथना थाना क्षेत्र के हैं। पुलिस ने आरोपियों के यहां दबिश दी, लेकिन वे फरार हैं। आरोपी युवक उस किशोरी के भाई के साथ नोएडा में प्राइवेट नौकरी किया करते थे जो कुछ दिन पूर्व अलग रहने लगे थे। मोबाइल फोन की कॉल डिटेल से आरोपियों के नोएडा में जाने की पुष्टि भी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें