फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप डाक्टर के गलत इलाज से किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा। फ्रेंड्स कालोनी थानाक्षेत्र के गांव जुगरामऊ निवासी एक किशोरी की झोलाछाप की लापरवाही से जान चली गई। परिजनों ने उसे उल्टी, दस्त की शिकायत होने पर शकुंतला नगर स्थित एक झोलाछाप के क्लीनिक में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान किशोरी की हालत बिगड़ गई। परिजन किशोरी को कहीं और ले जाते, इससे पहले उसकी मौत हो गई। यह देख झोलाछाप भाग खड़ा हुआ। परिजनों ने गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के भाई ने झोलाछाप के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

क्षेत्र के गांव जुगरा मऊ निवासी राजेंद्र सिंह कुशवाहा की 17 वर्षीय पुत्री सोनम को रविवार को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। परिजन उसे शकुंतला नगर स्थित पंचम सिंह के क्लीनिक ले गए। जहां पंचम सिंह ने उसका इलाज शुरू किया। उसे ड्रिप के अलावा इंजेक्शन लगाए। इसी के बाद सोनम की हालत और खराब हो गई। स्थिति बिगड़ती देख झोलाछाप वहां से भाग निकला। सोनम के परिजन उसे इलाज के लिए दूसरी जगह ले जाते, जब तक सोनम ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी मिलने पर प्रभारी थानाध्यक्ष फ्रेड्स कालोनी सतीश राठौर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत कराया। मृतका के भाई इंद्रजीत सिंह ने पंचम सिंह पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पंचम सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। सोनम के भाई ने गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है।

- परिजनों का गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप
- पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, झोलाछाप भागा



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें