फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारी के रूप मे बैठे लुटेरों ने चालक को मारपीट कर लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर। फ्रेंड्स कालोनी थानाक्षेत्र के अंतर्गत नई मंडी के पास से सवारी के रूप में ऑटो में बैठे लुटेरों ने वैदपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव नगला भगवती के पास चालक को लिया। लुटेरे उसके पास से आटो व नकदी व मोबाइल लूटकर भाग निकले।
विज्ञापन


बसरेहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रिटौली गांव निवासी शेर सिंह कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामगंज निवासी सनी का आटो किराये पर लेकर चलाता था। गुरुवार की शाम को वह नई मंडी के पास सवारी के इंतजार में खड़ा था। तभी दो लोग आए और उन्होंने वैदपुरा के पास नगला भगवती चलने के लिए कहा। शेर सिंह तैयार हो गया और किराया तय करने के बाद वह दोनों को लेकर चल दिया। उसके बाद चालक के साथ मारपीट की और भट्टे के पास बांधकर फेंक दिया। उसके पास से एक हजार रुपये नगद व मोबाइल भी लूट ले गए। सुबह उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें