फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशी शराब की दुकान के ताले तोडकर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत दतावली नहर पुल के पास स्थित देसी शराब की दुकान का शटर तोड़कर चोर उसमें रखी शराब की पेटी नगदी व इंवर्टर चुरा ले गए। घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह हुई। दुकानदार मौके पर पहुंचा तो दुकान के ताले टूटे देख दंग रह गया। दुकानदार की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


गांव निवासी राजेश कुमार व संजय शाक्य की नहर पुल के पास देसी शराब की दुकान है। उनकी दुकान लोहे के खोखे से बनी है। बुधवार की शाम को वह दुकान बंद कर घर चले गए तभी मौका पाकर चोरों ने उनकी दुकान का शटर तोड़ दिया और अंदर घुस गए। चोर दुकान में रखी शराब की पेटियां नगदी व इंवर्टर चुरा ले गए। घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह हुई जब लोगों ने दुकान का शटर टूटा देखा। लोगों ने इसकी सूचना राजेश व संजय को दी।

राजेश ने बताया कि चोर उनकी दुकान से 27 पेटी देसी शराब के अलावा बिक्री के रखे तीन हजार रुपया नगद व इन्वर्टर चुरा ले गए। उन्होंने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। घटना की तहरीर दे दी गई है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें