फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 भैंसा डीसीएम लदे पकड़े, एक गिरफ्तार

Tue, 14 Mar 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बकेवर। थाना पुलिस ने एक डीसीएम में भरकर कटने के लिए ले जाए जा रहे 16 भैंसों को बरामद किया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर दो लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बरामद किए भैंसों को गोशाला भिजवा दिया है।
विज्ञापन


पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चंद्रपुरा शाला के पास डीसीएम में भैंसा लोड करके पशु तस्कर मेरठ ले जा रहे हैं। जिस पर उप निरीक्षक जय प्रकाश सिंह पहुंचे। उन्होंने डीसीएम को कब्जे में ले लिया। जिसमें 16 भैंसा लदे थे। पुलिस ने भैंसा बरामद कर पशु तस्कर शाहिद पुत्र अब्दुल हसन निवासी मऊ सास थाना मुठावली मेरठ को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक तस्कर नाहिद अहमद पुत्र मुन्ना निवासी तुर्कमा गेट अलीगढ़ पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी पशु तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें