फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार के खिलाफ अपहरण और लूट का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। लवेदी थाना क्षेत्र के ग्राम असदपुर निवासी सर्वेश कुमार दोहरे पुत्र जीवन लाल ने न्यायालय में दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि 27 जनवरी 2019 की शाम करीब सात बजे लखना बाजार से साइकिल पर गांव लौट रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम मड़ौली तालाब के पास वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी। वाहन में सवार लोगों ने जाति सूचक गालियां देकर मारपीट की और दो हजार रुपये लूट लिए। उसे ले जाकर बाहर फेंक दिया और जान से मारने की धमकी देकर चले गए।

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शिवम तिवारी पुत्र अनिल कुमार तिवारी, भूरे उर्फ अविनाश पुत्र साकार प्रसाद तिवारी निवासी असदपुर थाना लवेदी और चार अज्ञात के खिलाफ अपहरण, लूट और अनुसूचित जाति उत्पीड़न में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच सीओ भरथना बैजनाथ को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें