फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता के घर पकड़ा शराब कारखाना

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। एसडीएम की अगुवाई में पुलिस और आबकारी टीम ने शहर के एक अधिवक्ता के घर शराब बनाने का कारखाना पकड़ा। अधिवक्ता के घर से नौ ड्रम शराब, पांच पेटी ढक्कन, लाखों की संख्या में रैपर और एक कार बरामद की। पुलिस ने अधिवक्ता और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


शहर के मशहूर अधिवक्ता रहे सिद्धिनाथ पांडेय का बलराम सिंह चौराहे पर रामभवन नाम से मकान है। इसमें उनका बेटा अधिवक्ता प्रदीप पांडेय रहता है। पुलिस को इस मकान में शराब बनाने का कारखाना चलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। इस पर रविवार देर रात डीएम के निर्देश पर एसडीए सदर सिद्धार्थ, सीओ सिटी वैभव पांडेय, सिविल लाइन पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने मकान पर छापा मारा। मकान से अधिकारियों ने नौ ड्रमों भी भरी शराब, पांच बोरियों में भरे बोतलों के ढक्कन, 10 बोरों में भरे लगभग ढाई लाख रैपर और एक कार बरामद की गई। सीओ ने बताया कि दो दिन पहले कोतवाली क्षेत्र के करौल मोहल्ले में जूते के गोदाम से भारी मात्रा में शराब पकड़ी गई थी। उसी मामले की जांच के दौरान अधिवक्ता के घर शराब बनाने की जानकारी मिली।

अधिवक्ता के घर बरामद कार से शराब और आसपास सप्लाई की जा रही थी। जिला आबकारी के के शुक्ला ने बताया कि बरामद शराब 1800 लीटर है। इसके अलावा ढक्कन व रैपर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि इन सामान से भारी मात्रा में नकली शराब तैयार की जा सकती थी। एसओ सिविल लाइन संजय गुप्ता ने बताया कि अधिवक्ता प्रदीप पांडेय के अलावा अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी प्रदीप फरार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें