फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 लीटर कच्ची शराब के साथ छह गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बाराबंकी में जहरीली शराब से 14 लोगों की मौत से चेती जसवंतनगर पुलिस ने बुधवार को छापामार अभियान चलाया। इसमें महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर 30 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरण और 100 लीटर लहन बरामद की गई। महिला आरोपियों को थाने से जमानत दे दी गई और पुरुष आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस की अलग-अलग टीमों ने बुधवार को कंजड़ कालोनी केस्त, ग्राम चौबीसा और ज्वालापुर में छापा मारा। पुलिस के पहुंचने ही कुछ लोग भागे। पुलिस ने बस्ती से कच्ची शराब, लहन शराब बनाने के उपकरण बरामद की और करीब छह भट्ठियां तोड़ीं।

इस दौरान तीन महिलाओं समेत पांच को दबोच गया। पुलिस ने महिलाओं को छोड़ दिया। शेरा उर्फ शेर सिंह पुत्र श्याम सिंह और आकाश पुत्र रामगोपाल निवासी कंजड़ कालोनी से को गिरफ्तार कर 5-5 लीटर कच्ची शराब की बरामदगी दिखाई।
विज्ञापन


इसी तरह चौबीसा गांव में अनीता पत्नी गुड्डू, सुनीता पत्नी भगवान सिंह, रामवती पत्नी विशुनलाल, तथा नेत्रपाल सिंह पुत्र अमर सिंह को गिरफ्तार किया। इनके पास से भी 5-5 लीटर कच्ची शराब की बरामदगी दिखाई गई है। 100 लीटर से ज्यादा लहन भी बरामद हुआ। महिलाओं को थाने से जमानत दी दी गई जबकि पुरुष आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें