फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े में घायल विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे गुणपाल के बेटे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैरू। पुरानी रंजिश में झगड़े में घायल विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी रहे गुणपाल के बेटे प्रमोद की मंगलवार को दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। 17 मई को हुए झगड़े में युवक घायल हो गया था। मृतक के चाचा की शिकायत पर पुलिस ने 10 के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मृतक के चाचा महेश ने बताया कि गत 17 मई की रात को वह खेत से लौट रहा था । गांव में राजेश के घर के सामन्रे प्रमोद को 9-10 लोग घेर कर खड़े थे। उसके भतीजे ने उसे देखते ही बचाने की गुहार लगाई। जब वह अपने भतीजे को बचाने दौड़ा तो राजेश ने उसकी कनपटी पर रिवाल्वर लगा दी और उसे व प्रमोद को घर के अंदर ले गए। घर के अंदर शमशेर, शमशेर का लड़का नवीन, पत्नी सुनीता, सुरेश, धर्मबीर, कृष्ण, प्रदीप, पवन व नरेश मौजूद थे। जहां प्रमोद की जमकर पिटाई की । घायल प्रमोद की हालत खराब हो गई और उसे इलाज के लिए पहले भिवानी जिला सामान्य अस्पताल ले गए। जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। मगर परिजन उसे लेकर दिल्ली के एम्स अस्पताल ले गए। जहां पर प्रमोद ने 28 मई की शाम को दम तोड़ दिया। महेश की शिकायत पर गांव धारवानबास के राजेश, शमशेर, नवीन, सुनीता, सुरेश, धर्मवीर, कृष्ण, प्रदीप, पवन व नरेश सहित दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है । कैरू पुलिस चौकी इंचार्ज का कहना है कि हत्या पुरानी रंजिश को लेकर हुई है। पहले भी दोनों पक्षों के बीच पारिवारिक विवाद के चलते झगड़े हो चुके हैं। फिलहाल पुलिस ने प्रमोद की मौत के बाद हत्या व आर्म्स एक्ट की धारा जोड़ते हुए मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें