इटावा। सहसों थाना क्षेत्र के हनुमंतपुरा चौराहे पर पूर्व प्रमुख पति व उनके साथियों पर वर्तमान ब्लाक प्रमुख के भाई ने स्कार्पियो चढ़ाने का प्रयास किया। लेकिन वह बाल बाल बच गए। चालक गाड़ी को बिठौली की ओर भगा ले गया। बाद में बिठौली थाना पुलिस ने स्कार्पियो सहित चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पति मुकेश राजावत शुक्रवार को अपने कुछ परिचितों से सड़क के किनार खडे़ होकर बात कर रहे थे। तभी वर्तमान ब्लॉक प्रमुख चकरनगर के भाई शिव किशोर यादव अपने साथियों के साथ बिठौली की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान शिव किशोर यादव ने लोगों से बातें कर रहे मुकेश राजावत पर जान से मारने की नीयत से स्कार्पियो चढ़ाने का प्रयास किया लेकिन वे किसी तरह से बच गए। बाद में वह स्कार्पियो को बिठौली की ओर भगा ले गया। पुलिस ने इसकी जानकारी बिठौली पुलिस को दी। बिठौली पुलिस ने चालक सहित स्कार्पियो को अपनी पकड़ लिया। पूर्व ब्लाक प्रमुख पति मुकेश राजावत का कहना है कि प्रमुखी की रंजिश के चलते उसकी हत्या का प्रयास किया गया। कार की टक्कर लगने से उसके चोटें भी आईं हैं। इस संबंध में उन्होंने थाना सहसो रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी सहसो सूर्य प्रताप सिंह ने बताया पीड़ित की तहरीर पर शिव किशोर व उसके तीन चार अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है तथा पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है ।