फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साड़ी के फंदे से लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। ग्राम मड़ैया दिलीप नगर में एक घर के पंखे से साड़ी के फंदे पर महिला का शव लटका मिला। देर शाम काम से लौटे पति ने पत्नी का शव देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है।
विज्ञापन


दिलीप नगर के रहने वाले शिव शंकर पुत्र चंद्र पाल मजदूरी करता है। चार पहले उसकी शादी हुई थी। वह अपनी पत्नी पूनम (24) के साथ अलग घर में रहता था। गुरुवार सुबह शिवशंकर मजदूरी करने गया और शाम को लौटा तो उसकी पत्नी का शव पंखे से लटका मिला। इससे उसके होश उड़ गए।

वह चीखता हुआ कमरे के बाहर आया और उसने घटना की जानकारी अन्य परिजनों को दी। रोने बिलखने की आवाज सुनकर पास पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए। शिव शंकर द्वारा घटना की सूचना बराउख चौकी प्रभारी गनेश गुप्ता को दी गई। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शिवशंकर ने पत्नी से झगड़ने की बात से इनकार किया है। हालांकि पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है और पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें