फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न आरोपो में ग्यारह लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से विभिन्न आरोपों में पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


फ्रेंड्स कालोनी थाने में तैनात दरोगा सुमित चौधरी ने गश्त के दौरान महेरा फाटक के पास से मुखबिर की सूचना पर सट्टे की खाई बाड़ी करते मसूर अहमद पुत्र अल्ला दीन निवासी महेरा चुंगी को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी में उसके पास से 240 रुपये व सट्टे की पर्चियां बरामद हुईं। इसके अलावा दरोगा वेद प्रकाश ने गश्त के दौरान अड्डा टीला के पास से नईम पुत्र अब्दुल सत्तार निवासी आजाद नगर टीला, दरोगा स्वदेश कुमार ने गश्त के दौरान दतावली नहर पुल के पास से सुरेश पुत्र बाबू राम निवासी शिवपुरी शाला को सट्टी की खाई बाडी करते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से 510 रुपया नगद व सट्टे की पर्चियां बरामद हुईं।
विज्ञापन


फ्रेंड्स कालोनी थाने में तैनात दरोगा वेद प्रकाश ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर आजाद नगर टीला के पास से मोहम्मद अनवर उर्फ पप्पू पुत्र अब्दुल गफ्फार निवासी आजादनगर टीला को 205 ग्राम नशीले पाउडर के साथ गिरफ्तार कर लिया। बकेवर थाने में तैनात दरोगा राजबीर सिंह ने गश्त के दौरान बकेवर से मुस्कान पुत्र शहाबुद्दीन निवासी हाफिज नगर बकेवर को गिरफ्तार किया है। तलाशी में उसके पास से 110 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ। फ्रेंड्स कालोनी थाने में तैनात दरोगा अनुज कुुमार ने गश्त के दौरान सुंदरपुर मोड़ के पास से संदिग्ध हालात में जा रहे मेहताब पुत्र मोहम्मद अनवार निवासी आजाद नगर टीला को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से 24 पौव्वा देसी शराब बरामद हुई। बसरेहर थाने मेें तैनात दरोगा नया चंद ने गश्त के दौरान अमृतपुर के पास से वेदराम पुत्र हरविलास निवासी मोहब्बतपुर व संजय कुमार पुत्र बनबारी लाल निवासी नगला बाबू हरनारायण को 42 पौव्वा देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। ऊसराहार थाने में तैनात दरोगा वीनेश कुमार ने गश्त के दौरान सरसई नावर के पास से राजा पुत्र बाल किशोर निवासी बमनी पुर को बीस पौव्वा देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा चकरनगर थाने में तैनात दरोगा गंगा दास गौतम ने गश्त के दौरान डिभौली घाट के पास से विकास कुमार पुत्र उम्मेद सिंह निवासी डिभौली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से 30 पौव्वा देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा जसवंतनगर थाने में तैनात दरोगा चिंतन ने गश्त के दौरान बिलैया मठ के पास से क्यूम पुत्र रफीक निवासी फक्कड़पुरा को 24 पौव्वा देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद पकडे़ गए लोगों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें