ऊसराहार। थाना पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने बताया हिस्ट्रीशीटर सुभाष यादव अपनी दबंगई के बल पर आम चुनाव में मतदाताओं को धमकाकर अपनी दहशत कायम रखता था। हिस्ट्रीशीटर सुभाष चंद्र पुत्र विजय सिंह यादव निवासी भाऊपुरा को एसआई छोटे लाल ने पुलिस बल के साथ गिरफ्तार कर लिया।