फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तमंचा, कारतूस के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन

इटावा। इकदिल थाना पुलिस ने गश्त के दौरान स्टेशन रोड पर देसी शराब ठेके के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया।
थाने मेें तैनात दरोगा राम किशुन वर्मा फोर्स के साथ स्टेशन रोड पर जा रहे थे। जब वह देसी शराब के ठेके के पास पहुंचे तभी उन्हें संदिग्ध अवस्था में जाता एक व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे टोका तो वह भागने लगा। पुलिस ने दौड़ाकर उसे धर दबोचा तलाशी में उसके पास से एक 315 बोर का तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम संजीव कुमार उर्फ संजू पुत्र प्रताप सिंह निवासी नगला तार थाना इकदिल बताया है। पुलिस ने पकड़े गए संजू को आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन


महिला व भांजे को मारपीट कर घायल किया
इटावा। सैफई थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव भदेही में आपसी विवाद के चलते तीन लोगों ने एक महिला के साथ मारपीट की। महिला का भांजा उसे बचाने आया तो उसे भी पीटा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सैफई थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव भदेही निवासी वीरेंद्र सिंह की पत्नी सरोजनी का अपने ही गांव के अनिल कुमार उर्फ किल्लू पुत्र बेचे लाल से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी विवाद को लेकर वह सरोजनी के दरवाजे पर दो साथियों के मिलकर उसके साथ गाली गलौज करने लगा। सरोजनी ने विरोध किया तो पीट दिया। सरोजनी का भांजा बचाने आया तो उससे भी मारपीट की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें