फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने बाइक से जा रहे एक युवक को मारपीट कर लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
जसवंतनगर थाना क्षेत्र के हाईवे पर धौलपुर खेड़ा गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने बाइकसवार एक युवक को मारपीट कर लूट लिया। लुटेरे उसके पास से नकदी, बाइक व मोबाइल लूट ले गए। लूट का शिकार युवक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और लुटेरों को तलाश किया लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लुटेरों की खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फिरोजाबाद जिले के मक्खनपुर थाना क्षेत्र के जेवड़ा गांव निवासी सभाराम बाइक से रिश्तेदारी में इटावा गया था। गुरुवार शाम को वह वापस अपने गांव जा रहा था। रात करीब आठ बजे जब वह हाईवे पर जसवंतनगर थाना क्षेत्र के धौलपुर खेड़ा गांव के सामने पहुंचा तभी एक बाइक पर सवार तीन लुटेरों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। जैसे ही सभाराज ने अपनी बाइक रोकी बाइक सवार लुटेरों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। लुटेरों ने उसके पास से मोबाइल व बाइक छीन ली। सभाराज ने जब विरोध किया तो लुटेरों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। लुटेरों ने उसकी जेब में पडे़ पांच हजार रुपये भी छीन लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे भाग निकले। कोतवाली जीवाराम यादव ने बताया कि पीड़ित सभाराज की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


- बदमाशों ने बाइकसवार युवक को लूटा
- जसवंतनगर थाना क्षेत्र के धौलपुर के पास हाईवे पर हुई घटना
- नकदी, मोबाइल व बाइक लूटा, तीन अज्ञात लुटेरों पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें