फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचसी के प्रभारी के साथ मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
गांव पूठन सकरौली के पीएचसी प्रभारी के साथ बुधवार को दबंगों ने मारपीट की। सूचना पर पुलिस आई तो दबंगों ने फिर डाक्टर के साथ मारपीट की। मारपीट की सूचना मिलने पर प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ ने आपात बैठक कर उस घटना की निंदा की है। दोषियों पर कार्रवाई न होने पर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव पूठन सकरौली स्थित पीएचसी पर डा. अभिषेक गुप्ता की तैनाती है। बुधवार दोपहर वह मरीज देख रहे थे। पूठन सकरौली निवासी महावीर पत्नी पुष्पा को लेकर आए। आरोप है कि डाक्टर ने उनसे परेशानी पूछी तो वह उल्टे ही कहासुनी करने लगे। इस पर अभिषेक गुप्ता ने विरोध किया तो दंपति ने उसकी पिटाई कर दी। डाक्टर ने इसकी सूचना यूपी 100 को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। इसी बीच महावीर का पुत्र भी आ गया और उसने पुलिस की मौजूदगी में डाक्टर के साथ मारपीट कर दी। बाद में लोगों ले डाक्टर को बचाया। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ को आपात बैठक कर इस घटना की निंदा की है। संघ के जिला अध्यक्ष डा. जेपी चौधरी के बताया कि पुलिस दबंगों पर कड़ी कार्रवाई करें नहीं तो वे हड़ताल पर विवश होगा। उधर, एसओ सिविल लाइन संजय त्यागी ने बताया तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


- दबंगों ने पीएचसी प्रभारी को पुलिस के सामने पीटा
- तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज, चिकित्सा संघ ने की घटना की निंदा



































































































































फोटो नंबर 29- पूठन सकरौली स्थित सीएचसी के चिकित्सा अधिकारी डा. अभिषेक गुप्ता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें