इटावा। जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पहली घटना इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पर गांव पिलखर के सामने हुई जहां तेजी से आ रहे ट्रक ने पीछे से पिकअप में टक्कर मार दी। इससे पिकअप में सवारी के रूप में बैठी अनीता पत्नी हरिओम निवासी करपिया, बकेवर, भाग्यवती पत्नी विश्वनाथ व सुमन पत्नी गिरजा शंकर निवासी ज्योति नगर, आरपी कालोनी ग्वालियर घायल हो गईं।
तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से अनीता सैफई मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। दूसरी घटना, कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पचराहे के पास हुई जहां बाइकों की भिड़ंत में हसीन पुत्र हसमुद्दीन निवासी पंसारी टोला व गौरव पुत्र मनोज निवासी कामेत बढपुरा घायल हो गए। इसके अलावा आईटीआई चौराहे के पास तेजी से आ रही बस ने साइकिल से जा रहे राम कुमार पुत्र पराग दत्त को टक्कर मार दी इससे वे घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।