फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ की दुकान में 13 लाख की चोरी

Tue, 29 May 2018 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
विज्ञापन
दुकान के अंदर बिखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी में विजय नगर चौराहे के पास सोमवार रात को चोरों ने एक सराफ की दुकान को निशाना बनाया। शटर उचका कर दुकान के अंदर घुसे शातिर चोर अलमारी का लॉकर तोड़कर 13 लाख के जेवरात ले गए। मंगलवार की सुबह दुकान का उचका शटर देखकर हड़कंप मच गया। इसकी सूचना दुकान मालिक को दी। टूटी अलमारी से सारा सामान गायब होने पर मालिक के होश उड़ गए। एसपी सिटी व सीओ व फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी जानकारी हासिल की।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बैरून कटरा साहब खां में रहने वाले शिवाजी सोनी पुत्र प्रदीप सोनी की बहू रानी ज्वैलर्स के नाम से विजय नगर चौराहा निवासी अरुण दुबे के मकान में दुकान है। सोमवार शाम को वह अपनी दुकान बंद कर घर चले गए। तभी रात के समय चोरों ने उनकी दुकान का शटर उचका कर दुकान में प्रवेश किया। चोरों ने दुकान में रखी अलमारी का लॉकर तोड़ दिया और उसमें रखे सोने चांदी के  जेवरात के अलावा 80 हजार रुपये चुरा लिए। चोरी की पड़ोसियों तक को भनक नहीं लगी। सुबह लोगों ने दुकान का शटर उचका देखा तो सूचना दुकान के मालिक को दी। इस पर वह दुकान पहुंचे। अंदर जाकर देखा तो अलमारी से सारे जेवरात गायब थे। दुकानदार शिवाजी ने बताया कि दुकान से साढे़ 15 किलो चांदी, दो सौ ग्राम सोने के जेवरात के अलावा 80 हजार रुपये चोरी हुआ है। फोरेंसिक व डाग स्क्वायड टीम ने दुकान से फिंगर प्र्रिंट आदि उठाए। डाग स्क्वायड दुकान से रेलवे पटरी तक जाकर लौट आया।


चौराहे पर लकी थी पिकेट
विजय नगर चौराहे के पास रात के समय थाने की पिकेट रहती है। उसके बाद भी चोरी हो गई। इससे लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा रहे हैं। लोगों का कहना था कि दुकान चौराहे से मात्र पचास कदम की दूरी पर है। इसके अलावा उधर से रात को स्टेशन जाने वालों व स्टेशन से जाने वाले लोगों का आना जाना लगा रहता है। डाग स्क्वायड भी दुकान से रेलवे लाइन के किनारे तक ही गया और वहां से लौट आया।
विज्ञापन


इनसेट
सीसीटीवी कैमरों से हो सकती है चोरों की पहचान
दुकान में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं लेकिन दुकान में मॉनीटर नहीं लगा था। पुलिस कैमरे के फुटेज देखकर चोराें का पहचान करने में लगी है। पुलिस को उम्मीद है कि वह जल्द ही चोरों की सुराग लग जाएगा। एसपी सिटी विनीत जायसवाल ने बताया कि चोरों का सुराग लगाने के लिए क्र ाइम ब्रांच के अलावा थाने की टीम को लगाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें