फ्रे ड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में प्लॉट की खरीद-फरोख्त में फर्जीवाड़े की 10 लोगों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसके साथ ही दर्ज कराए गए मुकदमे में फर्जी तरीके से प्लॉट बेचने वाले पर मारपीट और फायरिंग कर जान से मारने का प्रयास करने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने डाक से प्राप्त शिकायती पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
अजय तिवारी निवासी चौगुर्जी थाना कोतवाली ने कृष्ण मुरारी दुबे निवासी आश्रम वाली गली अशोक नगर थाना फ्रे ंड्स कॉलोनी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा है कि आरोपी उससे थाना क्षेत्र के शेष शीतगृह परिसर में स्थित प्लॉट बेचने के नाम पर 13 लाख रुपये लिए थे। जब कब्जा लेने की बात हुई तो पता चला कि जिस प्लॉट को उसे बेचा जा रहा है वह प्लॉट किसी शशि गुप्ता नाम की महिला का है। इस पर वह 28 अगस्त को धोखाधड़ी कर उससे लिए गए रुपयेेें लेने के लिए अपने दो अन्य साथियों के साथ अशोक नगर स्थित उसके आवास गया। वहीं आरोपी व उसके तीन पुत्रों के साथ अन्य छह लोगों ने उस हमला कर दिया और असलाहों से फायरिंग भी की। जिसमें वह बाल-बाल बच गया।