फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर निकाले 60 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। लार्ड मदर पब्लिक स्कूल में कार्यरत अध्यापिका का एटीएम कार्ड बदलकर एक युवक ने 60 हजार रुपये निकाल लिए। जानकारी पर महिला ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


न्यू विकास नगर शिवपुरी थाना चकेरी कानपुर में रहने वाले ऋतु शुक्ला पत्नी श्याम मोहन ने बकेवर थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। इसमें बताया कि वह बकेवर कस्बा स्थित लार्ड मदर पब्लिक स्कूल में कार्यरत है। वह 16 मार्च की शाम बकेवर चौराहे पर स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गई थी। उसमें एक युवक पहले से था।

युवक ने चालाकी से उसका एटीएम कार्ड बदल दिया। औरैया जाकर युवक ने 60 हजार रुपये की खरीदारी की। जब उसके मोबाइल पर खरीदारी करने का मैसेज आया तो उसे टप्पेबाजी की जानकारी हुई। पुलिस ने अध्यापिका के प्रार्थना-पत्र पर अज्ञात युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें