इटावा। जिले के अलग-अलग स्थानाें से एक ऑटो व बाइक चोरी की घटनाएं हुईं हैं।
पहली घटना वैदपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मैनपुरी रोड पर स्थित आदेश होटल के सामने हुई जहां से चोर एक ऑटो चुरा ले गए। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सराय शेख निवासी नाजमा बेगम पत्नी फरीद खां किराये पर ऑटो चलवाती है। उनका ड्राइवर ऑटो लेकर गया था। उसने ऑटो वैदपुरा क्षेत्र के अंतर्गत आदेश होटल के सामने खड़ा कर दिया और चाय पीने के लिए चला गया। तभी मौका पाकर चोर उसका ऑटो चुरा ले गए।
खोजबीन के बाद भी आटो का कोई सुराग नहीं लग सका। दूसरी घटना फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला अजीत नगर में हुई । इकदिल थाना क्षेत्र के गांव मानिक पुर विसू गांव निवासी अजय कुमार पुत्र मदन सिंह किसी काम से अजीत नगर गए थे। उसने अपनी बाइक वहां खड़ी कर किसी से मिलने के लिए चले गए, तभी मौका पाकर चोर उसकी बाइक चुरा ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।