फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक व नशीले पाउडर सहित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
इटावा। सिविल लाइन थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक व नशीले पाउडर सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।

सिविल लाइन थाने में तैनात दरोगा रावेंद्र सिंह हमराह फोर्स के साथ इटावा क्लब के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक बाइक पर दो लोग आते दिखाई दिए। पुलिस के रुकने का इशारा करने पर यह भागने लगे।

शक होने पर पुलिस ने दोनों को दौड़ाकर पकड़ लिया। इनके पास से नशीला पाउडर बरामद हुआ। पकड़े गए युवकों ने अपना नाम मनीष कुमार पुत्र शिव प्रताप निवासी गनपत पुर थाना नगला खंगर व सोनू पुत्र जयवीर सिंह निवासी सिंहमन थाना सिरसागंज बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बाइक के कागजात नहीं दिखा सके। थाने में पूछताछ के दौरान इन्होंने बाइक के चोरी का होना स्वीकार किया। उपनिरीक्षक रावेंद्र सिंह ने बताया कि पकडे़ गए युवकों के पास से सौ- सौ ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ। दोनों को जेल भेज दिया गया।

चोरी की बाइक व नशीले पाउडर सहित पकड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें