इटावा। बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम हिमायुपुरा में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी का मामला हाथापाई तक पहुंचते ही दोनों पक्षों के लोगों के बीच लाठी डंडों चलने लगे। इसमें झगड़े मे चार लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के प्रार्थना पत्र पर मामला दर्ज कर चार लोगों को शांतिभंग में पाबंद किया ।
थाना क्षेत्र के ग्राम हिमायुपुरा में गोल्डी पुत्र शिवराम व भोला पुत्र वीरभान त्यागी के बीच पुलिस पुरानी रंजिश के चलते सोमवार की सुबह आपस में गालीगलौज होने लगी। जानकारी पर दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने आगए। गोल्डी, अजय, देवेन्द्र कुमार पुत्रगण शिवराम व दूसरे पक्ष के वीरभान त्यागी पुत्र छोटे लाल, भोला व दीपू पुत्रगण वीरभान त्यागी के बीच लाठी डंडे चलने लगे। सूचना पर उपनिरीक्षक अंबिका चौबे पुलिस बल के साथ पहुंचे।
उन्होंने गोल्डी, वीरभान त्यागी, भोला, दीपू को मौके से गिरफ्तार किया। अजय, देवेंद्र कुमार भाग निकले। पुलिस ने दोनों पक्षों के प्रार्थना पत्र पर मामला दर्ज कर चारों का शांतिभंग में चालान किया।