फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान बचाकर भागने में सफल रहे पशु चोर गिरोह के सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बकेवर।
कस्बे के लखना रोड स्थित शिवाजी कृषि फार्म पर शनिवार रात्रि पशु चोर गिरोह ने धाबा बोल दिया। फार्म में पालतू कुत्तों ने चोरों को दौड़ा लिया। चोरों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर फार्म के कर्मचारी और ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर दौड़ पड़े। चारों तरफ से घिरता देख बदमाश भाग निकले। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

पशु चोर गिरोह के सदस्य लोडर की लाइट बंद करके आए। लोडर को चालू करके सड़क पर खड़ा कर दिया। जिसके बाद करीब पांच बदमाश कृषि फार्म का मार्ग खोलकर अंदर प्रवेश करने लगे। तभी फार्म के चार पालतू कुत्तों ने दौड़ कर उन्हें घेर लिया और उन पर हमला कर दिया। बदमाश जब तक कुत्तों से निपटते तब तक वहां पर रहने वाले सभी लोग जाग गए और चीख पुकार के साथ लाठी-डंडा लेकर बदमाशों की ओर दौड़ पड़े। आसपास के लोगों ने शोर मचाकर बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी। बदमाशों ने लोगों को तमंचा दिखाकर शोर न मचाने की बात कहकर गोली मारने की धमकी दी। लेकिन फार्म के लोगों ने लाठी-डंडों व पत्थरों से बदमाशों पर हमला शुरू कर दिया। जिससे बचने को बदमाशों ने भागते हुए तमंचा से हवाई फायर कर दिया। सड़क पर उनका लोडर पहले से ही धीरे-धीरे चलने लगा था। जिस पर बदमाश दौड़ कर चढ़ गए और भाग गए। कृषि फार्म स्वामी ऋषि शुक्ला की सूचना पर सीओ भरथना विकास जायसवाल, एसओ आलोक कुमार राय, चौकी प्रभारी लखना सुनील कुमार गौतम मय फोर्स के घटनास्थल पर पहुंचे और आसपास क्षेत्र की नाकाबंदी करके चंदपुरा शाला, पुठियन, लवेदी, बेरीखेड़ा, महेवा आदि क्षेत्रों में बदमाशों को पकड़ने के लिए सघन अभियान चलाया। लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन



- पशु चोरों ने कृषि फार्म पर बोला धावा
- लखना रोड स्थित शिवाजी कृषि फार्म का मामला
- पालतू कुत्तों ने चोरों को दौड़ाया, चोरों ने की फायरिंग
- ग्रामीणों ने लाठी-डंडों व पत्थरों से किया हमला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें