फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाता नंबर पूछा और उड़ा दिया 16 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमपुरा। साइबर अपराध की दुनिया में कहीं आप भी शिकार न हो जाएं। क्योंकि आजकल लकी ड्रॉ के नाम पर मोटी रकम दिलाने व बैंक अधिकारी बनकर आपके एटीएम चालू करने और बैंक खाता आधार से लिंक कराने के नाम पर आपके खाते की जानकारी लेने के बाद आपकी मेहनत की कमाई उड़ा दे रहे हैं। ऐसे ही एक घटना क्षेत्र के बाराडीह लवाई पट्टी निवासी अरविंद कुमार की पत्नी शीला देवी के साथ घटी है। जिनका बचत खाता स्टेट बैंक कसौंडर में है। चार सितंबर को शीला देवी के मोबाइल पर एक फोन आया और कहा कि वह बैंक से बोल रहा है। आपके खाते में बाहर से पैसा आने वाला है। आपका खाता आधार कार्ड से लिंक नहीं। इस बात पर महिला ने उस व्यक्ति को अपना खाता व आधार नंबर दे दिया। उसके बाद कहा कि आप एक दिन बाद बैंक जाकर पैसा निकाल लेना। जब वह एक दिन बाद पैसा निकालने गई तो एक दिन पहले ही उसके खाते से 16 हजार रुपये निकल गया था। यह सुनकर महिला अवाक रह गई। पीड़िता न्याय के लिए एक हफ्ते से बैंक का चक्कर लगा रही है। वहीं रविवार को शीला देवी ने भीमपुरा थाने में अज्ञात के विरूद्ध लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें