फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का शव फंदे पर लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। थाना क्षेत्र के ग्राम जनकपुरा में मंगलवार सुबह युवक का शव घर के पास पशु बाड़े में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। परिजनों ने हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया। शव ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रथम दृष़्ट्या आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन

ग्राम जनक पुरा निवासी आशुतोष कुमार (19) पुत्र अजेत सिंह यादव उर्फ भूरे सोमवार की शाम को घर से लापता हो गया था। घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। रात भर उसका पता नहीं चला। मंगलवार सुबह करीब छह बजे घर के पास स्थित पशुबाड़े में आशुतोष का शव बल्ली से फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
परिजनों का कहना था कि शॉल से फंदा बनाया गया है, वह उनके घर का नहीं है। इससे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
हत्या किसने और किस इरादे से की, इस पर परिजन कुछ नहीं बता पाए। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर छानबीन की। इंस्पेक्टर रण बहादुर सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्ट़या ये आत्महत्या का मामला लग रहा है। परिजनों के आरोप को देखते हुए भी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो पाएगी।
विज्ञापन

घूरा डालने के विवाद में महिला से मारपीट
जसवंतनगर। थाना क्षेत्र के नगला निहाल मे घूरा डालने के विवाद में कुछ लोगों ने महिला के साथ मारपीट कर दी। महिला ने छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव नगला निहाल की प्रीति यादव ने बताया कि मंगलवार सुबह नौ बजे घर के सामने घूरा डालने को गई थी। घूरे की जमीन अपनी बताकर दूसरे पक्ष के लोग विवाद करने लगे। आरोप लगाया कि पंकज यादव, सौरभ यादव, शशी यादव, पिंटू यादव व निर्दोष यादव ने गाली गलौज और मारपीट की। बचाने आए बुआ के लड़के अनिल यादव को भी पीटा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें