फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से तीन मवेशियों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। क्षेत्र के नगला कले गांव में एक किसान के पशुबाड़े में आग लग गई। आसपास के लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाया। आग से तीन मवेशियों की मौत हो गई। हादसे के वक्त किसान परिवार के साथ एक शादी समारोह में शरीक होने गया था।
विज्ञापन

नगला कले गांव निवासी अनुज कुमार यादव खेतीबाड़ी करते हैं। उनके घर के पीछे बने पशुबाड़े में शुक्रवार रात अचानक आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया। तब तक पशुबाड़े में बंधी दो भैंस व एक पाड़ा की जलकर मौत हो चुकी थी। भूसा व करबी भी जल गई। अनुज के मुताबिक हादसे के वक्त वह परिवार के साथ साले की शादी में जिला कानपुर देहात के अकबरपुर गए थे। घर पर बुजुर्ग पिता नरेश सिंह यादव और माता राजावती ही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें