फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में नशीला पदार्थ सूंघा कर लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। निजी बस से दिल्ली से औरैया आ रहे निजी मोबाइल कंपनी के कर्मचारी को जहर खुरानों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर नकदी व मोबाइल फोन लूट लिया। बस स्टैंड पर बेहोशी की हालत में मिले यात्री को आटो चालक ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

औरैया के बिधूना थाना क्षेत्र के पुनावर वैहवा गांव निवासी अरुण सिंह ने अस्पताल में होश आने पर बताया कि वह दिल्ली में रहकर एक मोबाइल कंपनी में नौकरी करता है। भांजे की शादी में शरीक होने के लिए बुधवार की रात आठ बजे दिल्ली के परी चौक से प्राइवेट बस पर बैठकर औरैया आ रहा था। रास्ते में बगल की सीट पर बैठे जहर खुरानों ने उनके मुंह के पास रुमाल झाड़ दिया। रुमाल ने नशीला पाउडर होने से वह बेहोश हो गए। इसके बाद शातिर उनकी जेब से 4500 रुपये व मोबाइल निकाल कर ले गए। होश में आने पर उसने खुद को अस्पताल के बेड पर पाया। पुलिस के मुताबिक मामला संज्ञान में आया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें