इटावा। एक निजी अस्पताल में भर्ती बालक की मौत हो गई। औरैया के एरवाकटरा बिधूना निवासी संतोष कुमार ने बताया बेटे आयुष (8) को बुखार आने पर फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में शनिवार रात भर्ती कराया।
रविवार दोपहर बालक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने किसी दूसरे अस्पताल ले जाने की बात कही। परिजन बालक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत के बाद परिजन जिला अस्पताल में हंगामा करना शुरू कर दिया और 112 नंबर पर सूचना कर दी। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना प्रभारी विवेक चौधरी ने बताया कि परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। परिजन बालक का शव लेकर घर चले गए हैं। (संवाद)