फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी नाबालिग बंदी की बीमारी से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। हत्या के आरोप में बाल संरक्षण गृह में बंद एक नाबालिग की बीमारी से मौत हो गई। नाबालिग को ब्रेन ट्यूमर था और डेढ़ माह से उसका इलाज सैफई आयुर्विज्ञान विवि में चल रहा है। सिविल लाइन पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र कबीरगंज निवासी कक्षा 11वीं के छात्र फैज उर्फ आसिफ (16) पुत्र सलीम वारसी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और शव को लॉयन सफारी के पास फेंक दिया गया था। पिता की तहरीर पर दस के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। चार हत्यारोपियों के नाबालिग होने पर उन्हें बाल संरक्षण गृह में रखा गया है। एक नाबालिग हत्यारोपी की तबीयत खराब होने पर उसे तीन अगस्त को सैफई आयुर्विज्ञान विवि में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर ने बताया कि बंदी के सिर में पानी जम गया था, जिससे ट्यूमर बन गया था। शनिवार रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें