फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा : पुरानी रंजिश को लेकर हुआ विवाद, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर। चौबिया क्षेत्र के ग्राम डुढ़हा बनी हरदू मे पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर गोलियां चल गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन

गांव निवासी गौरव यादव ने बताया कि गुरुवार सुबह आठ बजे वह घर पर था, तभी गांव के एक व्यक्ति बेवजह गाली-गलौज करने लगा। मना किया तो हाथापाई शुरू कर दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। थोड़ी देर बाद गौरव अपने खेत से जानवरों के लिए घास लेकर लौट रहा था, तभी दबंग ने उसके ऊपर तमंचे से दो फायर कर दिए। किसी तरह भाग कर जान बचाई।
विज्ञापन

गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तब तक आरोपी भाग गया। गनीमत यह रही गोली किसी को नहीं लगी। थानाध्यक्ष चौबिया जेपी सिंह ने बताया मारपीट और हवाई फायरिंग की सूचना मिली है। जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें