फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी का हत्यारोपी पति सैफई में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। एक सप्ताह पहले हुई विवाहिता दीक्षा की मौत के मामले में उसके पति बॉबी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। वहां से न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सैफई थानाक्षेत्र के नगला लाले गांव निवासी बॉबी की शादी जून 2020 में मैनपुरी के किशनी थानाक्षेत्र के हिम्मतपुर गांव की दीक्षा से हुई थी। 16 मई को दीक्षा का शव ससुराल में फांसी पर लटकता मिला था। घटना के बाद पति व ससुराल के अन्य लोग दीक्षा का शव घर में छोड़कर भाग गए थे।
इस मामले में दीक्षा के पिता बलवीर सिंह ने दमाद बॉबी व उसके परिजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया था। तब से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। थाना प्रभारी वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सटीक सूचना पर रविवार देर रात आरोपी पति बॉबी को मैनपुरी बाईपास से गिरफ्तार कर लिया गया। बॉबी के पिता व परिवार के अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें