फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर शव जलाया, पुलिस ने अधजला शव किया बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
उदी। पछांयगांव में खेतों पर रविवार को करब (चारा) के ढेर में अधजला शव मिला। पुलिस, फारेंसिक और सर्विलांस टीम मौके से कोई साक्ष्य नहीं जुटा पाई। बुरी तरह जले होने से शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। हत्या कर शव जलाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन

गांव के दिनेश बघेल के खेत लगे नलकूप के पास करब (चारा) के ढेर में लोगों ने जला शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पछांयगाव थाना के एसआई वीरेंद्र कुमार तिवारी और एसआई कपिल भारती ने अधिकारियों को सूचना दी। कुछ देर में एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह, सीओ जसवंतनगर साधूराम ने भी फारेंसिंक व सर्विलांस टीम के साथ पहुंच गए।
दोनों टीमों ने मौके से साक्ष्य जुटाए। गांव के लोगों ने कबाड़ बीनने वाले का शव होने की आशंका जताई। लोगों ने बताया कि करीब 60 वर्षीय कबाड़ बीनने वाला मानसिक रूप से बीमार था। हत्या कहीं और कर शव जलाने का भी अनुमान लगाया जा रहा है। सीओ ने बताया कि शव का चेहरा और शरीर बुरी तरह से जल गया है। इससे शिनाख्त नहीं हो पाई है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें