फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या व लूट का वांछित बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो संख्या 29 पकडा गया टॉप 10 अपराधी - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
जसवंतनगर। थाना पुलिस ने रविवार को टॉप-10 सूची में शामिल बदमाश को नगला नरिया के पास से तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक अंजन कुमार ने बताया कि रविवार सुबह सूचना मिली कि ग्राम नगला नरिया जाने वाली सड़क स्थित मुर्गी फार्म के समीप एक बदमाश असलहे के साथ खड़ा है।
विज्ञापन

इस पर उपनिरीक्षक भानू प्रताप सिंह मय फोर्स वहां पहुंचे तो मौजूद व्यक्ति ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसके अपना नाम रिंकू उर्फ ब्रिगेडियर उर्फ सुनील यादव निवासी नगला नरिया बताया है। तलाशी में उसकी जेब से तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति जसवंतनगर थाने के टॉप-10 बदमाशों की सूची में शामिल है। इसके खिलाफ थाना में हत्या व लूट के आठ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें