फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड बैंक मैनेजर के बंद घर से सामान व नगदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। लखना के कैनाल रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के रिटायर्ड मैनेजर के बंद घर का ताला तोड़कर चोर करीब ढाई लाख रुपये का सामान व नगदी ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कस्बे के कैनाल रोड निवासी पीएनबी के पूर्व शाखा प्रबंधक सुबोध सिंह चौहान पुत्र शिवराम नए वर्ष की पूर्व संध्या पर कस्बा के ही माहेश्वरी मोहाल स्थित पिता के घर गए हुए थे। रात में वह परिवार समेत वहीं सो गए। उनके बंद मकान को देख चोर ताला तोड़कर घुस गए। कमरों में रखी अटैचियों का ताला तोड़कर करीब 70 हजार रुपये के अलावा कलर टीवी व अन्य सामान ले गए।
सुबोध सिंह ने बताया कि चोर एक अटैची भी साथ ले गए। जो नहर के किनारे खेत में खुली हुई पड़ी मिली। बुधवार सुबह पड़ोसियों ने उन्हें सूचना दी। घर पहुंचने पर सामान बिखरा पड़ा मिला। पुलिस को चोरी होने की तहरीर दी गई है। चौकी इंचार्ज गणेश गुप्ता ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें