इटावा। एसएसपी ने शुक्रवार सुबह चौबिया थाना क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ को लेकर मीडिया से बातचीत की। कहा कि जिले में साल भर के अंदर 20 से ज्यादा पुलिस मुठभेड़ हो चुकी हैं। अपराधियों के लिए सीधा संदेश है कि वे लूट, हत्या और दुष्कर्म जैसे अपराध करेंगे तो उनसे सख्ती से निपटा जाएगा।
उन्होंने कहा कि यदि कोई बदमाश पुलिस पर गोली चलाएगा तो जवाबी कार्रवाई की जाएगी। जैसे कि शुक्रवार को पुलिस ने जवाब दिया है। तीन बदमाश गोली लगने से घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस पुलिस मुठभेड़ के बाद फोरेंसिक टीम घटनास्थल से सभी संभव साक्ष्य जुटा रही है। संवाद