फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड से 14 हजार पांच सौ रुपये निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। भरथना थाना क्षेत्र में सरोजनी रोड स्थित एसबीआई शाखा के एटीएम से टप्पेबाजों ने महिला को झांसे में लेकर एटीएम कार्ड बदला और 14 हजार 500 रुपये की टप्पेबाजी को अंजाम दे डाला। महिला ने थाने में तहरीर देकर शिकायत की है।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला महावीर नगर निवासी मीरा देवी पत्नी सरमोखन सिंह ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। इसमें बताया गया कि वह पति का एटीएम कार्ड लेकर सरोजनी रोड स्थित एसबीआई की शाखा परिसर में लगे एटीएम से रुपये निकालने गई थी। एटीएम कार्ड से रुपये निकालने की जानकारी कम होने के कारण प्रयास के बाद रुपये नहीं निकाल सकी।
एटीएम के बाहर मौजूद लोगों ने सर्वर नहीं होने की बात कही और महिला का एटीएम कार्ड बदल लिया। महिला घर लौट आई। घर पहुंचते ही उनके पति के फोन पर पहले 4500 रुपये उसके तुरंत बाद 10 हजार रुपये खाते से निकलने का मैसेज आया। एटीएम कार्ड देखा गया तो वह किसी दूसरे नाम का था। बचत खाते से रुपये निकलने पर शाखा प्रबंधक को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की गई है।
विज्ञापन

विद्यालय से रसोई का सामान चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
भरथना। थाना क्षेत्र के ग्राम ककराई में स्थित परिषदीय विद्यालय के रसोई घर का ताला काटकर खाना बनाने का सामान चोरी कर ले गए। प्रधानाध्यापक ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की है।
थाना क्षेत्र ग्राम ककराही में स्थित प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापक स्मृति यादव ने थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। इसमें बताया कि चोरों ने विद्यालय की रसोई का ताला काट दिया। रसोई में रखा स्टील का तसला, बाल्टी, मसाले के पैकेट, तवा, चिमटा व दो चमचा आदि सामान चोरी कर ले गए। सुबह के समय जब वह विद्यालय पहुंची तो ताला कटा हुआ मिला। रसोई के अंदर जाकर देखने पर सामान गायब था। पुलिस को लिखित तहरीर दे दी गई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
सट्टा पर्ची समेत एक गिरफ्तार
भरथना। कस्बा चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि पुराना भरथना में बुधवार सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए अली हसन उर्फ कल्लू पुत्र सुन्नी अली निवासी अनवरगंज, भरथना को पकड़ा गया। पकड़े गए व्यक्ति के पास से 2240 रुपये, सट्टा पर्ची व कलम बरामद हुई है। संवाद
शांतिभंग में तीन पाबंद
भरथना। थाना क्षेत्र के अंतर्गत नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों में गाली गलौज हो गई। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
कस्बा चौकी इंचार्ज राजेन्द्र सिंह ने बताया कि मोहल्ला पुराना भरथना में नाली के पानी की निकासी को लेकर दो पक्ष आपस में गाली गलौज कर रहे थे। मोहल्ले के बलवीर पुत्र सुखवासी व दूसरे पक्ष के किशन पुत्र मुन्नीलाल, रॉक्सी पुत्र बालकुमार के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। संवाद
मारपीट में दंपति घायल
बकेवर। चौबिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव नगला जिंद में मारपीट में पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवारीजनों ने उनके साथ मारपीट की है।
ग्राम नगला जिंद निवासी उदयवीर सिंह ने बताया कि परिवार के लोग उनके दरवाजे पर टूटा हुआ कांच फेंक रहे थे। मना करने से नाराज परिवार के लोगों ने लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। बीच बचाव करने आई पत्नी रचना देवी को भी पीटा। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायल दंपति को सीएससी में उपचार के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें