फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के रुपये सट्टे में लगाता था बीओबी का कैशियर

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) का कैशियर ग्राहकों के जमा किए गए रुपये सट्टे में लगा देता था और दांव फंसने पर बाद में रुपये जमा कर देता था। सीसीटीवी में रुपये ले जाते देख प्रबंधक ने मुकदमा दर्ज कराया था, मंगलवार को पुलिस ने कैशियर को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उसे निलंबित भी कर दिया गया।
विज्ञापन

बैंक ऑफ बड़ौदा की चौगुर्जी शाखा के कैशियर संतोष कुमार मिश्रा 14 नवंबर को ड्यूटी के दौरान लापता हो गए थे। इस पर शाम को प्रबंधक एके सक्सेना ने दूसरे कर्मचारी को कैश काउंटर पर बैठाया। उसने रुपये गिने तो 14.34 लाख रुपये कम निकले। इस पर प्रबंधक ने संतोष कुमार मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।
कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को भरथना बस स्टैंड से कैशियर को गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ सिटी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि कैशियर लंबे समय से गड़बड़ी कर रहा था। वह ग्राहकों को मुहर लगाकर पर्ची तो दे देता था लेकिन उनके खाते में चढ़ाता नहीं था। ग्राहकों की धनराशि वह अपनी जेब में रख लेता था।
विज्ञापन

सीओ के अनुसार 14 नवंबर को कैशियर ने बैंक से 10 हजार रुपये ही निकाले थे। उन्होंने बताया कि पूछताछ में कैशियर ने बैंक का पैसा सट्टे में लगाने की बात कबूल की है। कोतवाली प्रभारी अनिलमणि ने बताया कि फरारी के दौरान कैशियर कानपुर, चौबेपुर, फर्रुखाबाद ,कन्नौज जिलों में रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें