फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड सूबेदार के घर से चार लाख के जेवर नगदी चोरी ....

विज्ञापन
चोरी के बाद जेवरात के खाली बॉक्स दिखाती महिला - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। भरथना थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला श्रेष्ठ नगर में रिटायर्ड सूबेदार के बंद मकान का चैनल तोड़कर चोर अंदर दाखिल हुए। अलमारी से 4 लाख के जेवरात समेत 70 हजार रुपये चुराकर भाग निकले। वारदात के वक्त परिवार के लोग शादी में गए थे।
विज्ञापन

कस्बा क्षेत्र के मोहल्ला श्रेष्ठ नगर में शनिवार की रात रिटायर्ड सूबेदार रामअवतार पुत्र रामगोपाल यादव के बंद पड़े मकान के मुख्य दरवाजे पर लगे चैनल को सरिया से तोड़कर चोर घर के अंदर घुस गए। घर के अंदर कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी 14 अंगूठी, एक मंगलसूत्र, एक गले का हार समेत 70 हजार नगद समेत अन्य आवश्यक दस्तावेज भी चुराकर ले गए।
रविवार की सुबह 6 बजे घर पहुंचे सूबेदार राम अवतार ने बताया कि वह पत्नी कृष्णा देवी के साथ इटावा में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। उन्होंने बताया कि करीब 4 लाख के जेवर और 70 हजार नगद रखे हुए थे। मकान में ताला लगाकर गए थे। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें