फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विवेक बिहार कालोनी स्थित घर पर बिलखते - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के विवेक बिहार कालोनी में रविवार दोपहर एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला का शव घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। जीएसटी विभाग चित्रकूट में लिपिक पर कार्यरत पति मौके से लापता मिला। मृतका के भाई ने बहनोई पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मृतका के पिता ने फांसी लगने से मौत की सूचना पुलिस को दी। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगा कि महिला की हत्या हुई या उसने आत्महत्या की है। हालांकि शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं।
विवेक विहार कालोनी में भाजपा कार्यालय के पास जीएसटी विभाग चित्रकूट में तैनात लिपिक राजेंद्र प्रसाद अवस्थी अपनी पत्नी नीतू (30) अवस्थी व दो बच्चों ईशू (10) व यशी (6) के साथ रहते हैं।
विज्ञापन

राजेंद्र के घर से करीब 800 मीटर के फासले पर ही नीतू के पिता राजेंद्र तिवारी अपने बेटे आलोक तिवारी के साथ रहते हैं। मौके पर पहुंचे नीतू के भाई आलोक तिवारी ने बताया कि उनका बहनोई शराब पीता था और बहन से मारपीट करता था।
दो तीन दिन पहले बहनोई ने एक वकील के माध्यम से तलाक के पेपर भी तैयार करवाए थे। इसके बाद बहनोई ने रविवार को उसके यहां आकर माफी मांगी थी और बहन से लड़ाई झगड़ा न करने की बात कही थी। इस घटना से 15 मिनट पहले वह अपनी बहन को बहनोई के यहां छोड़कर गया था। इसके बाद भांजे का फोन आया। मां ने फंदे पर लटकी हुई है और पापा कमरे का ताला लगाकर चले गए हैं।
सूचना मिलने पर फ्रेंड्स कालोनी थाना प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार लखेरा, महेरा चुंगी चौकी इंचार्ज अनुज बालियान समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने दरवाजा खोलकर महिला को फंदे से उतरवाकर जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बताया कि नीतू की बेटी जान्हवी अवस्थी उर्फ यशी ने जब घर पर पहुंचकर मां के बारे में पिता से पूछा तो पिता ने नानी के घर जाने की बात कही। इस पर बच्ची खेलने लगी।
कुछ देर बाद बेटा ईशू खेलते हुए घर के अंदर पहुंचा। कमरे में ताला लगा देखा तो अपने पिता से मां के बारे में पूछा। पिता ने उससे भी नानी के घर जाने की बात कही। जब उसने कमरे की खिड़की से देखा तो उसे अपनी मां पंखे से फंदे पर लटकती दिखी। जिस पर वह रोने-चिल्लाने लगा। बच्चे की आवाज सुनकर पड़ोसी एकत्रित हो गए। इसी बीच राजेंद्र प्रसाद अवस्थी घर से भाग निकला।
थानाध्यक्ष अतुल कुमार ने बताया कि नीतू के पिता राजेंद तिवारी ने पुलिस को
सूचना दी है। इसमें फांसी लगने से बेटी की मौत होने की जानकारी दी गई। कहा गया कि शव जिला अस्पताल में रखा है। पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करने की कृपा करें। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा कि महिला नेआत्महत्या की या उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें