नौधना मार्ग पर बंबा के पास खुला पड़ा बक्सा
- फोटो : ETAWHA
इटावा। बकेवर थाना क्षेत्र के रजपुरा गांव में शनिवार रात चोर सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक के घर से चोर 70 हजार के जेवर और नगदी चुरा ले गए। मकान से सटी दुकान को भी चोरों ने निशाना बनाया।
थाना क्षेत्र के उझियानी गांव के मजरा रजपुरा में नौधना मार्ग पर सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक सोबरन सिंह शर्मा का एक मंजिला मकान है। इसमें उनकी पत्नी व अविवाहित पुत्र बबलू रहता है। घर में ही वे जनरल स्टोर किए हैं। पुत्र बबलू ने बताया कि गत शनिवार रात को मां-पिता व वह एक कमरे में सोये हुए थे।
इसी दौरान चोर पिछवाड़े की दीवार से घर की छत में पहुंचे। यहां से आंगन में आ गए। उन्होंने एक कमरे का ताला तोड़ा और उसमें रखा बक्सा उठा ले गए। बक्से में एक अंगूठी, चांदी की दो करधनी व 12 सिक्के समेत साढ़े 13 हजार रुपये रखे हुए थे।
यह बक्सा रविवार सुबह घर से दूर एक बंबे के पास खुला पड़ा मिला। उसका सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने घर से बर्तन व कपड़े व दुकान से एक टिन रिफाइंड व एक बोरी चीनी ले गए।
रविवार सुबह बबलू ने महेवा पुलिस को तहरीर दी। चौकी प्रभारी राकेश पटेल ने बताया कि प्रथम दृष्टया चोरी की घटना संदेहजनक लग रही है। फिर भी पुलिस जांच कर रही है।