फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी की हत्या, जंगल में मिला शव

विज्ञापन
पुलिस लाइन में मौजूद ऑपरेशन धरपकड़ में पकड़े गए लोग - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। जिले में चल रहे ऑपरेशन धरपकड़ के दूसरे दिन विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 181 लोग गिरफ्तार हुए हैं।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में एएसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह ने बताया कि एसएसपी के निर्देशन में चल रहे अभियान के दो दिनों में कुल 231 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इनमें गुंडा एक्ट के तहत जिला बदर अभियुक्तों के अलावा हत्या, दहेज हत्या आदि मामलों के वांछित व वारंटी शामिल हैं।
शनिवार रात को अभियान में कोतवाली क्षेत्र से 27, ऊसराहार से 16, सिविल लाइन थाना क्षेत्र से 15, फ्रेंड्स कालोनी से 14, इकदिल से 11, जसवंतनगर, सहसों, बसरेहर व बकेवर थाना क्षेत्रों से 10-10, बढ़पुरा से 14, भरथना से सात, बलरई, सैफई, वैदपुरा, चौबिया व लवेदी थाना क्षेत्रों से पांच-पांच, चकरनगर से चार, पछायगांव थाना क्षेत्र से तीन, भरेह से दो व बिठौली थाना क्षेत्र से एक अभियुक्त गिरफ्तार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें सैफई थाना क्षेत्र में हत्या व चकरनगर थाना क्षेत्र के दहेज हत्या के वांछित आरोपी भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि यह अभियान रविवार रात को भी चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें