फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक रविंद्र सिंह चौहान को जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। पूर्व विधायक रविंद्र सिंह चौहान को अंजान नंबर से जान से मारने की धमकी दी गई है। उन्होंने सिविल लाइन थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि मोबाइल नंबर मुरादाबाद जिले के गजरौला के पास किसी कस्बाई व्यक्ति का है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तहत बुद्ध निकेतन निवासी मौजूदा भाजपा नेता रविंद्र सिंह चौहान पूर्व में कांग्रेस से औरैया विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे हैं। उन्होंने सिविल लाइन थाना में गत शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई कि गत 4 सितंबर को सुबह करीब साढ़े 4 बजे उनके मोबाइल नंबर पर अंजान नंबर से कॉल आई।
कॉल करने वाले व्यक्ति ने उनसे गाली गलौज की और सीधे गोली मारने की धमकी दी है। जान से मारने की धमकी किन कारणों से दी गई। अभी यह साफ नहीं है। पूर्व विधायक का कहना है कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है। न ही कोई विवाद है।
विज्ञापन

थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सिविल लाइन थानाध्यक्ष मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि पूर्व विधायक ने गत शनिवार को एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया था। इस पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसओजी टीम व सर्विलांस के जरिए कॉल करने वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटाने के प्रयास चल रहे हैं।
मोबाइल नंबर स्विच ऑफ जा रहा है। सूत्रों के अनुसार जिस नंबर से धमकी दी गई वह मुरादाबाद जिले के गजरौला के पास किसी कस्बे का है। रविंद्र सिंह चौहान 1989 में औरैया से विधायक रहे हैं। वे उस समय कांग्रेस में थे। उनके पिता भारत सिंह चौहान भी औरैया से विधायक और प्रदेश सरकार में मंत्री रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें