फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन हड़पने के लिए पति को दी दर्दनाक मौत, पत्नी और उसके तीन साथियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 13 Oct 2019 07:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा में शिवराजपुर नगला हुल्ली में एक ग्रामीण की करंट लगाकर हत्या करने के मामले में बसरेहर पुलिस ने ग्रामीण की पत्नी और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि मृतक की मां की जमीन हड़पने के लिए हत्या की गई थी। 
विज्ञापन


शिवराजपुर नगला हुल्ली निवासी पूरन सिंह की बीते दिनों हत्या कर दी गई थी। पूरन की मां अनारकली ने बसरेहर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके बेटे की हत्या उसकी पत्नी मिथलेश और उसके तीन साथियों ने करंट लगा कर दी है।

एसएसपी ने नामजदों की गिरफ्तारी के लिए बसरेहर व चौबिया थानाध्यक्षों के अगुवाई दो टीमें बनाईं। एसओ चौबिया जीवाराम ने बताया कि मामले में पूरन सिंह की पत्नी मिथलेश, शिवराजपुर नगला हुल्ली बसरेहर निवासी बृजलाल पुत्र मंगली प्रसाद, बहादुर बसरेहर निवासी अनीत पत्नी मंशाराम व नैना उर्फ रंजना पुत्री मंशाराम को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पूरन की मां अनारकली के पास नगला मानधाता गांव में 5-6 बीघा हाईवे किनारे जमीन है। इसी जमीन को हड़पने के लिए पूरन सिंह की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें