इटावा। हनुमंतपुरा चौराहे पर 10-12 लोगों ने लाठीडंडों से प्रहार करके एक दवा विक्रेता व उसके तीन भाइयों को मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों ने बताया कि दुष्कर्म मामले में समझौता न करने पर उनके साथ मारपीट की गई। फिलहाल पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
सहसों थाना क्षेत्र के हनुमंतपुरा चौराहे पर एक युवक और उसके भाई की दवा की दुकान है। उनका एक तीसरा भाई चौराहे पर ही पानी के बताशे का ठेला लगाता है और चौथा खेतीबाड़ी करता है। घायल दवा व्यापारी ने बताया कि रविवार को उसकी दुकान पर 10-12 लोग लाठी डंडों से लैस होकर आए। ये लोग दुष्कर्म मामले में समझौता करने का दबाव बना रहे थे।
समझौता न करने पर दबंगों ने चारों को लाठीडंडों से मारापीटा। सहसों थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि घायलों को सीएचसी भेजा गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।